मध्यप्रदेश के सतना जिले में रीवा लोकायुक्त ने पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने आवेदक के नाम दर्ज जमीन से उसका नाम अलग कर किसी और के नाम जमीन करने की धमकी देकर रुपये की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार आवेदक रामपुर बघेलान के ग्राम उमरिहा के रहने वाले अजय कुमार पिता होरीलाल साहू (28) ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी। उसने बताया था कि डेगरहट तहसील रामपुर बाघेलान का पटवारी संतोष कुमार सतनामी उससे पांच हजार रुपये मांग रहा है। दरअसल उसके नाम की जमीन से उसका नाम अलग कर किसी कामता साहू का नाम चढ़ाने की धमकी दी जा रही थी। ऐसा न करने के एवज में पंद्रह हजार रुपये मांगे जा रहे थे। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आवेदक को पांच हजार रुपये लेकर आरोपी पटवारी के पास भेजा गया। आरोपी का मकान नंबर HIG-671 पीके स्कूल के पीछे जैसे ही आवेदक ने पांच हजार रुपये पटवारी संतोष को दिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा।