फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को खेत से भगाने पर पंचायत ने दिया गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश

Tue, 06 Aug 2019 02:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पीड़ित भरत लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पंचायत ने गाय को खेत से भगाने को लेकर एक किसान को गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश दिया है। शिवपुरी के मामोनी कलां गांव के के रहने वाले भरत लाल कहते हैं कि एक गाय मेरे खेत में घुस आई थी तो उसे खेत से भगाने के लिए मैंने उसको पत्थर मार दिया। 

विज्ञापन


भरत लाल ने आगे कहा कि खेत से भगाने के बाद वो गाय नदी में गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसपर पंचायत ने उसे गंगा में डुबकी लगाने और विशेष प्रार्थना करने का आदेश दिया। जब मैंने आदेश का पालन नहीं किया तो ग्रामीणों ने हमारा बहिष्कार कर दिया। 

इस घटना पर शिवपुरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं है। हम जानकारी इकट्ठा करेंगे और सभी तथ्यों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें