फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: चूहों ने सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोमा के मरीज का कुतरा पैर

Tue, 06 Aug 2019 11:57 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • जिला अस्पताल में मरीज का पैर चूहों ने कुतरा
  • अस्पताल में तीन दिन पहले वन टाइम पेस्ट कंट्रोल किया गया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश रतलाम जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज सूरजसिंह भाटी (27) के पैर को चूहे कुतर गए। सूरज लगभग तीन महीनों से कोमा में है। घटना सोमवार सुबह की है। मरीज बाइक से रिंगनोद जा रहा था तभी रास्ते में उसकी बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद से जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इस लापरवाही को लेकर जब सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर से बात की गई तो उनका कहना था कि अस्पताल में तीन दिन पहले वन टाइम पेस्ट कंट्रोल किया गया था। पेस्ट कंट्रोल करने वालों को मरे हुए चूहों के फोटो भेजने को कहा गया था। लेकिन उसने फोटो नहीं भेजे। मंगलवार को उन्हें अस्पताल बुलाया गया है। 

सूरज के पिता ने बताया कि ससुराल जाते समय उसका एक्सीडेंट हो गया था। सूरज का इलाज पहले इंदौर में चला फिर उसे रतलाम के जिला अस्पताल में भेज दिया गया। यहां हमें जिला अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। 
विज्ञापन


यहां कई बार ऐसा हुआ कि चूहे हमारे बिस्तर पर उछल-कूद करते हुए निकल गए। हालांकि हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि ये चूहे हमें कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं फिर भी हमने नर्सों से इसकी शिकायत कर दी थी। 

रविवार की रात रोज की तरह हम सो गए थे, मैंने सूरज के पैरों पर चादर डाल दी थी। जब मैं सुबह उठा तो बेटे के पैर से खून निकल रहा था। पहले तो कुछ समझ नहीं आया कि अचानक ये क्या हो गया है जब मैंने आसपास नजरें घुमाई तो बिस्तर पर चमड़ी बिखरी हुई थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद मैं समझ गया कि चूहों ने पैरों को कुतरा है। जब मैंने नर्सों को पूरी बात बताई तो उन्होंने पैरों को साफ कर ड्रेसिंग कर दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें