फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खस्ता हाल, छह महीने से यहां टिटनेस का इंजेक्शन ही नहीं

Mon, 15 Apr 2024 11:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

बीएमओ डॉक्टर वीके जैन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 6 महीने से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। हमारे द्वारा इसे लेकर मांग की गई है, लेकिन आज तक हमें इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लचर सुविधाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शासन के खोखले वादे की पोल खोल रहा हैं, जहां कहने को तो सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन, जो छोटी-छोटी जरूरत की दवाएं हैं, वह भी मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में 6 महीने से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। यह जानकारी खुद विभाग के मुखिया ने दी है। बीएमओ डॉक्टर वीके जैन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 6 महीने से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। हमारे द्वारा इसे लेकर मांग की गई है, लेकिन आज तक हमें इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हुए हैं। 

अपनी लचर व्यवस्था के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि नॉर्मल चोट लगने पर भी व्यक्ति को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाता है। लेकिन, यहां वह भी उपलब्ध नहीं रहता है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल में इस तरह के इंजेक्शन आते नहीं हैं, लेकिन वे जाते कहां हैं इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इस पर संज्ञान लिया लाएगा या फिर इसी तरह व्यवस्था चलती रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें