फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: वृद्धा ने पूर्व विधायक पर बेटे की तरह जताया हक, बच्चों की शिकायत कर इलाज के लिए मांगे पैसे,वीडियो वायरल

Wed, 07 Sep 2022 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पथरिया विधानसभा के चिरौला गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वृद्धा पूर्व विधायक लखन पटेल से बेटे की तरह बात कर रही है और हक से इलाज के लिए पैसे मांग रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक से बात करती वृद्ध महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में मतदान कर जनता एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहती है, जो उसके सुख-दुख का साथी बने। मुश्किल वक्त में परिवार के सदस्य की तरह मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। हाल ही में मध्यप्रदेश की पथरिया विधानसभा के चिरौला गांव में एक जनप्रतिनिधि और मतदाता के बीच ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें एक बुजुर्ग महिला पथरिया के पूर्व विधायक लखन पटेल से अपने बेटे की तरह बातचीत कर रही है। महिला और विधायक की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पूर्व विधायक से अपने बच्चों की तरह बात कर रही है और उनसे प्यार भरी नोंकझोंक कर इलाज के लिए पैसे मांग रही है। वृद्धा के पूर्व विधायक से बात करने का अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। पूर्व विधायक और वृद्ध महिला की बातचीत किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड की, जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बुजुर्ग महिला की बातें सुनकर भावुक हो जा रहा है।


 
विज्ञापन

वृद्धा ने पूर्व विधायक से अपने बेटे के बुरे व्यवहार की शिकायत की साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। वहीं, वृद्धा ने बताया कि उसे आंख से दिखाई नहीं देता। जब पूर्व विधायक ने हंसते हुए वृद्धा से कहा कि तुम्हारी उम्र तो 80 साल हो गई है तो वृद्धा उनसे अपनी उम्र ज्यादा बताने पर नाराज होने लगी। वृद्धा की सारी शिकायतें सुनने के बाद पूर्व विधायक ने उन्हें इलाज के लिए उनकी मंशानुसार पैसे दिए और चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें