जिला अस्पताल में होने लगी खून से टीबी का पता लगाने वाली जांच
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में एक और सुविधा में इजाफा हुआ है। अब रक्त के नमूने लेकर क्षय रोग का पता लगाने वाली जांच यहीं होने लगी है। पहले इस जांच के लिए मुबंई पर निर्भर रहना पड़ता था।
सीहोर के जिला अस्पताल में संदिग्ध क्षय रोगियों का इग्रा (इन्फर्म गामा रिलीज ऐसेय) टेस्ट बुधवार से प्रारंभ कर दिया गया है। यह टेस्ट अब तक मुंबई की लैब में होता था। जिला चिकित्सालय से रक्त के नमूने जांच के लिए मुंबई भेजे जाते थे।
बुधवार को चार संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। स्पूटम (खंखार) की जगह अब खून का नमूना लेकर ही टीबी के मरीज का पता लगाया जा सकेगा। इस सुविधा से संदिग्ध मरीज का इलाज मशीन द्वारा एंटीजन-एंटीबॉडी टेस्ट कर किया जाता है।