फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari: निवाड़ी में डंपर और दो पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sun, 07 Apr 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

Niwari News: प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे और आमने-सामने टकरा गए। जब पिकअप और डंपर आमने-सामने टकराए तो पीछे से आ रहा एक अन्य पिकअप वाहन भी उसमें टकरा गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी शहर में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह यातायात पुलिस चौकी के पास आमने-सामने से डंपर और दो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निवाड़ी जिले के कुलुआ गांव निवासी अभय तिवारी के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे और आमने-सामने टकरा गए। जब पिकअप और डंपर आमने-सामने टकराए तो पीछे से आ रहा एक अन्य पिकअप वाहन भी उसमें टकरा गया। इस दौरान चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें