फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था

Tue, 30 Jan 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी खत्म कर घर से लौटकर ड्यूटी पर आया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच में सीआरपीएफ के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे जिला चिकत्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक दिन पहले ही छुट्टियां खत्म कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नीमच के सीआरपीएफ परिसर में तड़के पांच बजे एक दिन पहले ही छुट्टियां खत्म होने पर घर से लौटकर आए प्रथम बटालियन के जवान सौरभ पिता तरसीम उम्र 26 वर्ष निवासी होशियारपुर पंजाब ने अपने बैरक के बाहर खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन जवान पहुंचे और सौरभ को तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि जवान ने आत्महत्या से पहले अपने भाई और अन्य परिजनों को कुछ मैसेज किए थे, जिसमें पैसे के लेन-देन का जिक्र किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआरपीएफ अधिकारी जांच में जुट गए हैं। वहीं, घटना कैंट थाना क्षेत्र में होने से पुलिस ने भी मर्ग कायम का मामले की जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मृतक जवान सौरभ के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए होशियारपुर पंजाब के लिए लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें