फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्मदापुरम: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आदिवासी किशोरी का शव, दो दिन से घर से लापता थी नाबालिग

Sat, 19 Mar 2022 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में खारदेव बाबा की पहाड़ी पर एक आदिवासी युवती का सड़ा हुआ शव मिला है। युवती के पहाड़ी से कूदने की आशंका जताई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लटका युवती का दुपट्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक से करीब 50 किमी दूर 15 साल की आदिवासी किशोरी का शव पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। खारदेव बाबा की पहाड़ी पर नाबालिग का शव खून से लथपथ था और उसके शव से दुर्गंध आ रही थी। मृतका दो दिनों से अपने घर से लापता थी। वहीं किशोरी का दुपट्टा करीब 40 फीट ऊंची पहाड़ी में झाड़ी पर लटका मिला है, जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने पहाड़ी से नीचे छलांग लगाकर जान दी है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है। केसला पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी भेजा है। पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी दो दिन पहले 17 मार्च से घर से लापता थी। शुक्रवार शाम 4 बजे ग्रामीणों के माध्यम से कोहदा गांव से 3 किमी दूर खारदेव बाबा की पहाड़ी के पास किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव के पास से बदबू आ रही थी। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। खून सुख चुका था। किशोरी का कपड़ा  भी उसके पास पड़ा था और दुपट्टा ऊंची पहाड़ी पर झाड़ी में लटका हुआ था। केसला थाने के एएसआई एमएल सूर्यवंशी, आरक्षक मनोज डोंगरे सहित पुलिस टीम ने किशोरी के शव को कंधे पर उठाकर गांव तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें