फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मध्य प्रदेश को पीएम देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात, कुछ देर में पहुंचेंगे भोपाल

Sat, 23 Jun 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी एक दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेगें। सरकारी जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मोदी राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा’ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना शामिल हैं। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा‘ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से मोहनपुरा रवाना होंगे। इसके बाद वह इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपए है और इसके जलाशय की जल-भराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है। जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 ग्राम लाभान्वित होंगे।’

उन्होंने बताया कि मोदी इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे। इसके जरिए परविहन व्यवस्था को एक सूत्र में बांधने की कोशिश की जाएगी। इसे व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य के सभी संभागीय मुख्यालय और दूरस्थ क्षेत्र राजधानी से बस सेवा के जरिए जुड़ जाएंगे। इसके तहत 20 शहरों से 700 बसों का संचालन किया जाएगा। 

अधिकारी ने बताया कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चण्डीगढ़ के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग को इस साल बरकरार रखा है। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी राज्य सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा’ का लोकार्पण करेंगे।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शहरी स्वच्छ सर्वे 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग को इस साल बरकरार रखा है।

इंदौर की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण करने वालों में महापौर मालिनी गौड़, कलेक्टर निशांत वरवड़े और निगमायुक्त आशीष सिंह के अलावा उज्जैन कलेक्टर व इंदौर के पूर्व निगमायुक्त मनीष सिंह भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें