फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सली इलाके में छिपा हो सकता है नारायण साईं'

Sat, 09 Nov 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से पकड़े गए नारायण साईं के एक पुराने सेवक ने यह खुलासा किया है कि नारायण साईं देश में कहां-कहां छुपा हो सकता है।
विज्ञापन


नारायण साईं इस वक्त सूरत रेप केस मामले में पुलिस कि गिरफ्त से फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने इंदौर के सतीश वाधवानी से नारायण साईं के बारे में पूछताछ की। ऐसी जानकारी है कि सतीश 1994 से 2011 तक नारायण साईं के यहां रसोइए के तौर पर काम करता रहा था।

वाधवानी ने पुलिस को बताया कि नारायण साईं कहीं भी छिप सकता है। वह महाराष्ट्र के किसी नक्सल इलाके से लेकर अमरकंटक में नर्मदा के पास किसी गुफा में भी जा सकता है।
विज्ञापन


वाधवानी इस बात का दावा करता है कि उसने 1992 में आसाराम से दीक्षा ली थी। उसके हिसाब से नारायण साईं महाराष्ट्र के नक्सल इलाके अलापल्ली में भी पाया जा सकता है।
विज्ञापन


वाधवानी ने बताया कि अलापल्ली नारायण साईं की पसंदीदा जगह रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह वहां हो। वह खास तौर पर गर्मियों और मानसून में वहां जाता रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें