फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं सीएम शिवराज?

Fri, 08 Nov 2013 12:46 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ब्यूरो, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी के अलावा विदिशा से भी चुनाव लड़ेंगे। विदिशा का फैसला गुरुवार देर रात को हुआ।
विज्ञापन


सांसद सुषमा स्वराज के भोपाल स्थित निवास पर कई दौर की बैठकों के बाद निर्णय किया गया कि शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से भी चुनाव लड़ाया जाना चाहिए।

बुदनी में शिवराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वहां महेंद्र प्रताप सिंह चौहान को टिकट दिया गया है, जो नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के समर्थक हैं। विदिशा में शिवराज सिंह के मुकाबले में शशांक भार्गव को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

विदिशा में तीन गुट
विदिशा से आए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर धरना देकर मांग की थी कि शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया जाए। चौहान पहले ही बुदनी से अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग के कारण यह निर्णय किया जा रहा है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से चुनाव लड़ाने के पीछे विदिशा की राजनीति भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन


विदिशा में भाजपा के तीन गुट सक्रिय हैं। पूर्व विधायक राघवजी अपनी बेटी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं शिवराज सिंह के खास समर्थक मुकेश टंडन भी विदिशा से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

सुषमा स्वराज समर्थिक सुखप्रीत कौर भी टिकट मांग रही थीं, जो पूर्व विधायक गुरशरण सिंह की बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें