फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर मप्र सतर्क: आधी क्षमता से लगेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लास चालू रहेंगी, सीएम शिवराज ने लिए कई फैसले

Sun, 28 Nov 2021 03:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर हमने तय किया है कि स्कूल खुलेंगे, लेकिन बच्चों की संख्या 50% होगी। 50% बच्चे एक दिन और बाकी 50% बच्चे अगले दिन स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी सतर्कता के निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठमें स्कूलों को आधी क्षमता से ही लगाने का फैसला किया गया। ऑनलाइन क्लास का विकल्प चालू रखने और स्कूल आने वाले बच्चों के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर हमने तय किया है कि स्कूल खुलेंगे, लेकिन बच्चों की संख्या 50% होगी। 50% बच्चे एक दिन और बाकी 50% बच्चे अगले दिन स्कूल आएंगे। ऑनलाइन क्लास का विकल्प रहेगा और पैरेंट्स की इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे, उनकी अनुमति आवश्यक होगी। नई व्यवस्था सोमवार 29 नवंबर से लागू होगी। 

इंदौर भोपाल पर रहेगी विशेष नजर
बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। नए वैरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट किया गया है। मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में विशेष नजर रखी जाएगी। सीएम चौहान ने बैठक के बाद कहा कि देश-विदेश में नए वैरिएंट फैलने की सूचना है। अभी मध्यप्रदेश में नए वैरिएंट को लेकर कोई सूचना नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। इसलिए आज मीटिंग करके कुछ फैसले लिए हैं। मध्यप्रदेश में नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


हाल ही में 100 फीसदी क्षमता से खोले थे स्कूल
सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को खोलने के संबंध में बड़ा फैसला लेते हुए अभिभावकों को दो विकल्प दिए हैं।  स्कूल खुलेंगे जरूर, लेकिन छात्रों की उपस्थिति 50% ही रहेगी। हाल ही में सरकार ने स्कूलों को 100% क्षमता से खोलने का निर्णय लिया था। अभिभावक इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। सरकार के फैसले के अनुसार अब बच्चे सप्ताह में तीन दिन ही पढ़ने जाएंगे। स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस जारी रखना पड़ेगी, ताकि पालकों के पास यह विकल्प रहे। 

ये निर्णय भी लिए गए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें