फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कमलनाथ के गढ़ में 19 को आएंगे अमित शाह, आदिवासी वोटबैंक पर नजर

Mon, 06 Mar 2023 10:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

गृहमंत्री अमित शाह 19 मार्च को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में आएंगे। वे यहां आदिवासियों के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। 19 मार्च को उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इसे लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। यह दूसरा मौका होगा कि जब अमित शाह छिंदवाड़ा आएंगे। इससे पहले वे पिछले चुनाव में पांढुर्ना में आमसभा को संबोधित करने आ चुके हैं। इस बार शाह के दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज हैं क्योंकि भाजपा का फोकस कमलनाथ के गढ़ में परचम लहराने का है। इस वजह से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छिंदवाड़ा पर फोकस कर रहा है। तरह-तरह की रणनीति बनाकर कमलनाथ को उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


बादल भोई की जन्मस्थली जाकर देंगे श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश में फिर से सत्ता में आने की तैयारियों में जुटी भाजपा का फोकस आदिवासियों पर है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सतना के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा आ रहे हैं। पिछले माह सतना में वे शबरी कोल जनजाति के महाकुंभ में शामिल हुए थे। छिंदवाड़ा आगमन पर अमित शाह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादल भोई की जन्मस्थली तीतरा गांव जाएंगे। प्रदेश में 230 में से 47 सीटें अजजा के लिए आरक्षित हैं। पड़ोसी जिलों- बैतूल और हरदा के साथ-साथ महाकौशल की मंडला-डिंडोरी लोकसभा सीट सहित आदिवासियों के लिए आरक्षित 18 सीटों पर भाजपा की नजर है। वर्ष 2018 के चुनाव में एसटी की अधिकांश सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं।

पुलिस ग्राउंड में होगी सभा 
भाजपा संगठन की माने तो अमित शाह की आमसभा छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में होगी। वे कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की विशेष फीडबैक बैठक भी लेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी छिंदवाड़ा दौरे पर संकेत दिया था कि अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छिंदवाड़ा के सातों विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर फोकस कर रहा है। अमित शाह भी कुछ मंत्र संगठन पदाधिकारियों को देने वाले हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


आठ लाख से ज्यादा आदिवासी वोटर
छिंदवाड़ा में आठ लाख से ज्यादा आदिवासी वोटर है, जिन्हें साधने का पूरा प्रयास भाजपा कर रही है। अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और पांढुर्ना की सीटें अजजा के लिए आरक्षित हैं। यहां कांग्रेस का कब्जा है। शाह के दौरे के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में क्या परिवर्तन आता है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन अमित शाह के दौरे को लेकर छिंदवाड़ा की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें