फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों पर सख्त है एमपी पुलिस?

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के मंत्री भले ये कहते हों कि बलात्कारी बता कर नहीं जाता, वे भले ही यूपी में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर अखिलेश यादव का बचाव करते हों लेकिन शिवराज सिंह का दावा है कि एमपी में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर उनकी सरकार बेहद सख्त है।
विज्ञापन


ज्यादा पुरानी बात नहीं जब अशोकनगर और नरसिंहपुर से बलात्कार के मामले सामने आए थे। ध्यान देने वाली बात ये है कि एमपी में 50 जिले हैं और महिला थाने केवल नौ।

हालांकि एमपी के पुलिस थानों में 141 महिला डेस्क हैं लेकिन महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि कुछ वक्त पहले खुद शिवराज की मां झपटमारों का शिकार बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तीर से दो निशाने?

शिवराज ने अपने फेसबुक अकाऊंट पर कुछ आंकडे पेश किये हैं और ये बताने की कोशिश की है कि उनकी सरकार महिला अपराधों के प्रति कितनी सख्त है।

उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधते हुए कहा है कि अच्छे आंकडे दिखाने के लिए आपराधिक मामले दर्ज ना करना भी गलत है। उन्होंने इस बयान से जहां पुलिस को संदेश दिया है वहीं राजनीति के जानकारों के मुताबिक उन्होंने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें