फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल गांधी का लुक लिए पार्टी की बैठक में पहुंचा युवक, पहले तो नेता भी चौंके फिर साथ में ली सेल्फी

Mon, 26 Jun 2023 10:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

राहुल गांधी का रूप धरकर घूम रहे राकेश कुशवाह ने बताया कि पहली नजर में लोग राहुल गांधी ही समझते हैं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता की तुलना राहुल जी से होती है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
राहुल गांधी जैसे दिखते हैं राकेश कुशवाह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। पिछोर के विधायक केपी सिंह कक्काजू द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे तो वहीं कार्यकर्ता अपने बीच राहुल गांधी को देखकर चौंक गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनसे उनके पास जाकर देखा तो यह राहुल गांधी नहीं बल्कि उनके भारत जोड़ो यात्रा वाले लुक के राकेश कुशवाह निकले, जिसके बाद लोगों में सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही बैठकों में राहुल गांधी के हमशक्ल जहां कहीं भी जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इनको देखकर चौक जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा हुई थी वहां पर भी राहुल गांधी के इस हमशक़्ल को देखकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चौंक गए थे। राहुल गांधी का रूप धरकर घूम रहे राकेश कुशवाह ने बताया कि मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिला था। उनकी कद काठी और शक्ल देख कर मैंने भी  उनके जैसी अपनी दाढ़ी-मूछें, कपड़े, रहन सहन कर लिया है। सब मुझे राहुल गांधी समझकर चौंक जाते हैं। 
 
विज्ञापन

पहली नजर में देखकर हर कोई चौंक जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
कुशवाह भोपाल के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी मुंगावली विधानसभा से हैं। कुशवाह ने बताया कि कई बार तो मुझे लोग रोककर पूछते हैं कि आप राहुल गांधी हैं। मुझे राहुल गांधी जैसा समझते हैं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता की तुलना राहुल गांधी जी से होती है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें