फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 12 दिनों से लापता युवक का शव नहर में डूबी कार में मिला, कार मिलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

Thu, 26 May 2022 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि मंगेली गांव के पास नहर के अंदर एक कार दिखाई दे रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार के अंदर एक युवक का शव भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक 12 दिनों से लापता था। नहर में एक कार होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार को निकलवाया। तब पता चला कि कार में युवक की लाश भी है। पहचान के बाद पता चला कि 12 दिन पहले युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बरगी थाना प्रभारी रीतेष पांडे को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि मंगेली गांव के पास नहर के अंदर एक कार दिखाई दे रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार के अंदर एक युवक का शव भी बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त नेता कॉलोनी आधारताल निवासी मयंक चौकसे के रूप में हुई है। युवक 14 मई की रात को अपने घर से कार क्रमांक एमपी 20 एफ 9179 लेकर निकला था, तभी से वह लापता था। उसके लापता होने की रिपोर्ट अगले दिन 15 मई को बड़े भाई ने आधारताल थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें