फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कटनी में चोरी की रेत रोकने पर नाके पर हंगामा; माफिया ने दी धमकी, कहा- दोबारा रोकी गाड़ी तो ले लेंगे जान

Fri, 08 Dec 2023 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Sand Mafia Threat Katni: पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि ट्रैक्टर से चोरी की रेत ले जाने से रोकने पर कुछ ग्रामीणों से विवाद का मामला समाने आया है। इस पर एक पक्ष से मिली शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
नाका कर्मियों को धमकाने पहुंचे रेत माफिया के गुर्गे (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहां रेत माफिया बिना डर के रेत चोरी कर परिवहन करते हैं। अगर उन्हें कोई रोकता है तो जान से मारने की धमकी भी देने से चूकते। ताजा मामला विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां रेत माफिया नदी से बालू का खनन कर उसे बेचने ले जा रहे थे। तभी जिला प्रशासन की अनुमति से बनाए गए नाके में रेत ठेकेदार के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली। फिर क्या एक-एक करके दर्जनभर गाड़ियों में 30 से अधिक हथियारबंद खनन माफिया के गुर्गे मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो नाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


रेत ठेकेदार के जिम्मेदारों ने बताया कि बिना रॉयल्टी के रेत के ट्रैक्टर रोकने पर विवाद हुआ था। उसके बाद नाके पर ढाई दर्जन से अधिक बदमाश हांकी, डंडे और धारदार हथियार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान गुंडों ने नाके के कर्मियों को धमकी दी है कि अगर ये गाड़ियां दोबारा रोकी गईं तो जान से मार देंगे।

कटनी जिले में रेत खनन का काम धनलक्ष्मी मर्चेंडाईज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लिया है। उसे जिला प्रशासन ने नाके लगाकर टीपी जांच के बाद गाड़ी ले जाने की अनुमति भी जारी की है। वहीं, नाके पर हुए घटनाक्रम के आरोपी अमन परौहा, शुभम परौहा, भानू परौहा, हरिओम परौहा और बड्डे जायसवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ विजयराघवगढ़ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि ट्रैक्टर से चोरी की रेत ले जाने से रोकने पर कुछ ग्रामीणों से विवाद का मामला समाने आया है। इस पर एक पक्ष से मिली शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें