भोपाल के सभी इलाकों में पुलिस ने 35 हुक्का लाउंज और रेस्टारेंट पर दबिश दी। यहां से अवैध हुक्का सामग्री की जब्ती बनाई और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर हबीबगंज, शाहपुरा, रातीबड़, टीटी नगर, जहांगीराबाद के हुक्का लाउंज और रेस्टारेंट में रेड की। एमपी नगर में पुलिस ने पांच हुक्का लाउंज पर कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अयोध्या नगर में दो होटलों में दबिश दी गई। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान संचालकों को समझाई भी दी गई।