Madhya Pradesh: उफनते नाले में पलटी राजस्थान से आ रही बस, जान बचाने खिड़कियां तोड़कर बाहर आए यात्री Madhya Pradesh: Bus coming from Rajasthan overturns in a overflowing drain, passengers came out after breaking windows to save lives
विज्ञापन
1 of 3
श्योपुर जिले में यात्रियों से भरी बस नाले में पलट गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान के कैलादेवी मंदिर से दर्शन कर यात्री बस से विजयपुर की ओर आ रहे थे, तभी श्योपुर जिले में उफनते नाले में बस पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर आए। 20 लोग घायल बताए गए हैं। इसमें नौ लोगों को विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयपुर थाने में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 3
पुलिस ने बस को सीधा करवाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ऊंपचा गांव के पास हुआ। यहां बरसाती नाला बारिश के कारण उफान पर था। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। शनिवार शाम करीब 5 बजे सबलगढ़ से विजयपुर जा रही बस (MP06-P0765) वहां से गुजर रही थी। पानी होने के कारण यात्रियों ने बस चालक को रुकने का भी कहा, पर चालक ने बस पुलिया से निकालने की कोशिश की और थोड़ी दूर जाकर बस नाले में पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियां तोड़ी और जान बचाई। शुक्र था कि नाले में इतना पानी नहीं था कि बस पूरी डूबे, इसलिए जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री विजयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बस में सवार ज्यादातर लोग राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैलादेवी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। खिड़कियां तोड़कर यात्री बाहर निकले।
- फोटो : सोशल मीडिया
सूचना मिलते ही पुलिस और विजयपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकलने में मदद की। प्रशासन ने पोकलेन मशीन बुलाकर बस बाहर निकलवाई। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि बस पलटने से उसमे सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। नौ यात्रियों को ज्यादा चोट आई थी। जिनमें पूजा (22), फलबती (35) निवासी पलादपुरा, ज्योति (21) पति राजकुमार शर्मा निवासी सुनवाई, सोनिया (13) पिता सब्बीर, अनीता (40), सुनैना (4) पिता मुकेश निवासी गोपालपुर, कृष्णा (19) पिता दौजा शितुआपुरा अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल पुलिस पता कर रही है कि कोई लापता तो नहीं है।