फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद बदहवास हालत में गांव के बाहर छोड़कर भागे आरोपी

Mon, 04 Jul 2022 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक युवती को घर के सामने से अगवा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया, वारदात के बाद आरोपी युवती को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक युवती को घर के सामने से अगवा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया, वारदात के बाद आरोपी युवती को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहित मिश्रा (22) और अंकित मिश्रा (24) निवासी पैपखार को शनिवार रात गिरफ्तारी किया।
विज्ञापन


मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे युवती घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर 3 युवक आए। युवती की दिमागी हालत का फायदा उठाते हुए तीनों में से एक युवक बाइक से उतर गया और बाद में दोनों युवक युवती को बाइक में बिठाकर ले गए। आरोपियों ने करीब 3 किमी दूर पन्नी गांव में एक सुनसान जगह में युवती के साथ गैंगरेप किया।

जब काफी देर तक परिजनों को युवती नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, जिसमें पता चला कि कुछ युवक युवती को अगवा कर ले गए हैं। इसके बाद उसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की सूचना मिलते ही एसपी नवनीत भसीन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पूछताछ के बाद तीसरा साथी पकड़ा गया। उसी की निशानदेही पर युवती को बरामद कर लिया गया। युवती गांव के बाहर बदहवास हालत में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया उस दौरान वे कफ सिरप का नशा किए हुए थे। तीनों नशा कर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें