फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के बैरागढ़ थाने से हथकड़ी से हाथ निकालकर धोखाधड़ी का कैदी फरार

Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में बैरागढ़ थाने से धोखाधड़ी के एक मामले में पूछताछ करने लाया कैदी फरार हो गया। कैदी हथकड़ी से हाथ बाहर निकालकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
थाने से कैदी फरार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बैरागढ़ थाना से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीहोर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर धोखाधड़ी के एक मामले में कैदी राजकुमार अहिरवार को पुलिस पूछताछ के लिए शनिवार को लेकर आई थी। 
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे कैदी हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने से फरार हो गया। आरोपी मूलत: विदिशा के ग्यारसपुर का रहने रहने वाला है। कैदी के फरार होने की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें फरार कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कैदी राजकुमार सीहोर शहर के एक केस में जेल में बंद था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें