फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चीतों पर कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज, कभी ले रहे क्रेडिट तो कभी बता रहे इंवेट

Sat, 17 Sep 2022 03:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर नामीबिया से लाए चीतों को बाड़े में छोड़ दिया। भारत में 70 साल पहले चीतें विलुप्त हो गए थे। वहीं, चीता पुनर्स्थापन योजना को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज दिख रही है। कांग्रेस नेता एक तरफ तो इसे इवेंट बता रही है। दूसरी तरफ चीता पुनर्स्थापन योजना का क्रेडिट भी ले रही है।
विज्ञापन
चीता पुनर्स्थापन योजना को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस चीतों की पुनर्स्थापन योजना पर कंफ्यूज दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस के नेता चीतों को लाने को इंवेट बता रहे है तो दूसरी तरफ इसका क्रेडिट भी ले रहे है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चीतों के भारत में पुनर्स्थापन करने के कार्यक्रम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार चीता इंवेट करा रही है। जबकि श्योपुर की सबसे बड़ी समस्या कुपोषण है। सरकार को चीता इवेंट करने की जगह कुपोषण को दूर करने के लिए कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन

 
वहीं, दूसरी तरफ से कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से ट्वीट किया कि प्रोजेक्ट चीता को मनमोहन सरकार में स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 2008-09 में प्रस्ताव बना था। जिसके बाद तत्कालीन वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश अफ्रीका के चीता आउट रीज सेंटर गए। लेकिन इस प्रोजेक्ट पर 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। इसके बाद 2020 में कोर्ट से रोक हट गई।
 
बता दें भारत में 1952 में चीतें विलुप्त हो गए थे। भारत में आखिरी बार चीता 1948 में देखा गया था। इसी वर्ष कोरिया राजा रामनुज सिंहदेव ने तीन चीतों का शिकार किया था। इसके बाद भारत में चीतों को नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें