फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बरातियों से भरी बस देवरी घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी, 45 घायलों में पांच गंभीर

Wed, 03 May 2023 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

देवलोंद थाना क्षेत्र के शहरगढ़ गांव से एक बस बरात लेकर सीधी जिले के सलवार गांव जा रही थी। रात के समय बारिश भी रही थी। निर्माणाधीन सड़क पर बस ग्राम देवरी के पास स्थित घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
बस पलटने से 45 बराती घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 45 लोग घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार के लिए रिफर कर दिया गया है बस में सभी लोग बराती थे, जो शादी के लिए सीधी जिले में जा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात देवरी घाटी में हुआ है। ब्यौहारी पुलिस ने बताया कि बघेल बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 18 डी 0325 देवलोंद थाना क्षेत्र के शहरगढ़ गांव से बरात लेकर सीधी जिले के सलवार गांव जा रही थी। रात के समय बारिश भी रही थी। निर्माणाधीन सड़क पर बस ग्राम देवरी के पास स्थित घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी गई। देवरी घाटी से घायलों को उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

लोगों का कहना है कि शहडोल-रीवा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो गया है जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं ,लेकिन इस ओर जनप्रतिनिधि के साथ-साथ प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें