फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चंद पेटियों के बिल दिखाकर ले जा रहा था सैकड़ों पेटी शराब, पुलिस ने ट्रक सहित जब्त किया 17 लाख का माल

Wed, 03 May 2023 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक सहित शराब की सवा सौ पेटियां जब्त की गई हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शहडोल में शराब की पेटियां जब्त की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए वाहन जब्त किया है। सैकड़ों पेटियां शराब का हिसाब नहीं मिला है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ की जा रही है। वाहन समेत जब्त शराब की कुल कीमत करीब 17 लाख  रुपये से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि मुखबिर द्वारा गोहपारू थाना पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जाने वाला है। इसके बाद थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक मिनी ट्रक क्रमांक (एमपी 18 जीए 4358) वहां से गुजर रहा था। वाहन को रोककर चालक मुकेश चौधरी निवासी ग्राम पिपरिया से ट्रक में लोड शराब के बारे में वैध दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गई तो उसने दो बिल दिखाए। जिसमें अंग्रेजी शराब की 51 पेटी तथा देशी शराब के 28 पेटी का बिल था। जबकि वाहन में करीब सवा सौ पेटी से अधिक अंग्रेज शराब की पेटियां लोड थीं। इसे मानपुर के रास्ते उमरिया जिला में परिवहन किए जाने की बात सामने आई है। इस प्रकार थोड़ा बिल दिखाकर अवैध रूप से सैकड़ों पेटी शराब का परिवहन किया जा रहा था। 

अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर किस लाइसेंसी शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा इस प्रकार अवैध रूप से शराब की तस्करी जिले से बाहर कराई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें