11 नर और आठ मादा बारहसिंगा का हो रहा है पदार्पण
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर से नई खुशी सामने आ रही है। यहां इस बार कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बारहसिंगा को लाने की कवायद अब पूरी हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 11 नर और आठ मादा बारहसिंगा को बांधवगढ़ लाने की तैयारी पूरी हो गई थी। जहां उन्हें अब ट्रक में रख दिया गया है, जहां पर ट्रक में उन्हें बाकायदा सारी व्यवस्थाओं के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया जा रहा है। गौरतलब है कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 11 नर और आठ मादा बारहसिंगा बाधवगढ़ आ रहे हैं, जहां पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जेएस चौहान इन्हें रिलीज करेंगे।
बनाया सौ हेक्टेयर का बाड़ा...
कान्हा से आ रहे बारहसिंगा के लिए पार्क के मगधी जोन मे 100 हेक्टेयर का विशेष बाड़ा बनवाया गया है। यह भी बताया गया है कि नए मेहमानों को पहले पिंजरे में रखा जाएगा। कुछ दिन मे बारहसिंगा नए माहौल में घुल-मिल जाएंगे, तब उन्हें जंगल मे छोड़ा जाएगा।