फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: एमपी सरकार अब घर-घर करेगी राशन डिलीवरी, एक नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में शुरू होगी योजना

Sun, 19 Sep 2021 08:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर यह योजना शुरू की जाएगी। जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों को काम छोड़कर राशन दुकान पर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा घर पर ही मिलेगी। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने अब घर-घर राशन पहुंचाने का फैसला किया है। 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आदिवासी नेताओं को सम्मानित करने के लिए जबलपुर में गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "हम मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर-घर राशन वितरण शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी भाई-बहन को अब काम छोड़कर राशन दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल आदिवासी समुदाय के लोग सरकार से इस सुविधा की मांग पहले से कर रहे थे। सरकार ने आदिवासियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर पर राशन देने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें