फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय की सलाह: वन मंत्री को इस्तीफा देकर सीएम चौहान को पद से हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए

Sun, 19 Sep 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जबलपुर

सार

आदिवासी नेता और वन मंत्री विजय शाह को कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोंडवाना राज्य के तत्कालीन शासक शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक समारोह में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के वन मंत्री एवं आदिवासी नेता विजय शाह को शनिवार को सलाह दी कि उन्हें अपनी पार्टी भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए। क्योंकि केंंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के चलते सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा मालगोदाम स्थित आदिवासी शहीद स्थल पर आयोजित एक समारोह में   विजय शाह को प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।

विज्ञापन


सिंह ने कहा, ‘अगर वह (विजय शाह) असम्मानित महसूस करते हैं तो उनके पास दो विकल्प हैं। पहला उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और दूसरा मौजूदा मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) को हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए।’

आदिवासी नेता, विजय शाह को कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोंडवाना राज्य के तत्कालीन शासक शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक समारोह में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस विजय शाह को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से रोकती दिख रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विजय शाह ने बाद में बाहर से ही इन दोनों अमर शहीदों को नमन किया। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को भी नमन किया और वहां से नाराज होकर चले गए।

बता दें कि अमित शाह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश और धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के 164वें बलिदान दिवस पर शनिवार को मालगोदाम चौक पहुंचकर यहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ये दोनों जनजातीय नायक गोंडवाना साम्राज्य के राज परिवार के थे। इन दोनों को 1857 के विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अंग्रेजों ने मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें