फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: विधानसभा में जीत के बाद अब भाजपा ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, हर बूथ पर चलाएगी मोदी अभियान

Mon, 04 Dec 2023 07:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी हारे हुए बूथों की समीक्षा कर मोदी अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से भाजपा उत्साहित है। इसके साथ ही अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अब हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य दिया था। भाजपा 49 प्रतिशत हासिल करने में कामयाब रही हैं। अब लोकसभा चुनाव में टास्क पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हारे बूथों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के हर बूथ पर मोदी अभियान चलेगा और इसकी शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। 
विज्ञापन


101 विधानसभा में 50% से अधिक वोट शेयर मिला 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मध्य प्रदेश भाजपा को 51 प्रतिशत वोट शेयर देने का लक्ष्य प्रदेश के परिवारजनों के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों से सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा को 101 विधानसभाओं में 50 प्रतिशत से ज्यादा, 32 विधानसभा में 45 से 50 प्रतिशत और 18 विधानसभा में 40 से 45 प्रतिशत के बीच वोट शेयर मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें