फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: हार के बाद बोले नरोत्तम मिश्रा- क्या हार में क्या जीत में...; मैं लौटकर आऊंगा, ये वादा है

Mon, 04 Dec 2023 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

Narottam Mishra react on defeat: भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता का ऐसा सोचना होगा कि हम जनता की सेवा शायद अच्छी न कर पाए हों। कही न कही कोई न कोई त्रुटि तो हुई है हमसे, हमें इसकी समीक्षा करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दतिया से अपनी हार के बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कवि शिवमंगल सिंह 'सुमन' की रचना की पंक्तियों को याद किया। मिश्रा ने कहा कि क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्म पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही। मैं लौटकर आऊंगा ये वादा है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दतिया की जनता का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

 
‘हो सकता है हम सही विकास न कर पाए हों’
दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं दतिया की जनता को प्रणाम करता हूं। उनके सहयोग के लिए ग्रामीण और शहर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मिश्रा बोले कि किसी ने कहा है न, क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्म पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही। उन्होंने कहा कि ये माननीय अटल जी पक्तियां हैं (असल में ये पंक्तियां कवि शिवमंगल सिंह 'सुमन' की 'वरदान मांगूंगा नहीं' रचना की हैं)। देखिए जनादेश को हमेशा माथे पर लेना चाहिए और जनता का निर्णय हमेशा सही होता है। हो सकता है कि जनता की नजर में हम सही विकास नहीं कर पाए हों। इसलिए आने वाले को अवसर देना चाहिए कि वह हमसे अच्छा काम कर सके।

‘कोई न कोई त्रुटि तो हुई है हमसे’
भाजपा नेता ने आगे कहा कि जनता का ऐसा सोचना होगा कि हम जनता की सेवा शायद अच्छी न कर पाए हों। कही न कही कोई न कोई त्रुटि तो हुई है हमसे, हमें इसकी समीक्षा करनी चाहिए। इतना जरूर मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार आपकी है, ललकार आपकी है और दरकार भी आपकी है। किसी भ्रम में मत आ जाना, समुद्र का पानी उतरता देखकर किनारे पर घर मत बना लेना। मैं लौटकर आऊंगा ये वादा है। मैं ज्यादा देर तक शांत रहने वाला जीव नहीं हूं। लेकिन उनको अवसर जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस के भारती ने दी मिश्रा को मात
गौरतलब है कि दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती से 7,742 वोटों से हार गए। भारती तीसरी बार नरोत्तम के खिलाफ मैदान में थे। कांग्रेस ने यहां पहले भाजपा से आए अवधेश नायक को टिकट दिया था। लेकिन बाद में बदलकर भारती को ही उतारा। नायक और भारती दोनों मिलकर लड़े। भारती को सहानुभूति मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें