फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सत्ता में आई भाजपा तो शिवराज के अलावा पांच नेताओं में से कोई हो सकता है सीएम

Sat, 02 Dec 2023 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम शिवराज से भी ग्वालियर में एक दिसंबर को जब यह सवाल किया गया कि जब आप पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? तो वे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहते हुए आगे निकल गए। इसका मतलब साफ है कि अभी भी उनके नाम पर संशय बरकरार है। ऐसे में दूसरे दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल बता रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा की वापसी हो रही है। इसके साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव में अभी तक किसी चेहरे के घोषणा नहीं की है। यदि सत्ता में वापसी के बाद शिवराज सिंह चौहान को पार्टी मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो पांच नाम ऐसे हैं जो सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे चुनाव में अकेले ही फ्रंट फूट पर बैटिंग करते रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने 160 से ज्यादा रैलियां की हैं। इन रैलियों के जरिए पार्टी पर कथित रूप से अपने दावेदारी को लेकर दबाव भी बनाते दिखे हैं। जब वे मंच से सवाल करते थे कि मुझे फिर से सीएम या मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं? तो इसका असर यह जरूर हुआ कि आखिर वक्त में पार्टी के बड़े नेताओं ने उनकी योजनाओं का जिक्र करना शुरू कर दिया, लेकिन चेहरे पर अभी तक लोग चुप्पी साधे हैं। सीएम शिवराज से भी ग्वालियर में एक दिसंबर को जब यह सवाल किया गया कि जब आप पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? तो वे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहते हुए आगे निकल गए। इसका मतलब साफ है कि अभी भी उनके नाम पर संशय बरकरार है। ऐसे में दूसरे दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। 

प्रह्लाद सिंह पटेल 
सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की है। यह इसलिए कि शिवराज के बाद प्रदेश में ओबीसी के वे सबसे बड़े चेहरे हैं। मध्य प्रदेश में ओबीसी की आबादी 50 फीसदी से अधिक है। भाजपा चेहरा बदलती है तो उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती हैं।
विज्ञापन


फग्गन सिंह कुलस्ते 
वहीं, इसके बाद आदिवासियों के सबसे बड़े नेता भाजपा में फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम की भी चर्चा है। वे मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यदि नतीजे भाजपा के पक्ष में आते है तो पार्टी प्रयोग के तौर पर आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है। 

नरेंद्र सिंह तोमर 
इसके साथ ही दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर भी दावेदार माने जा रहे हैं। चुनाव के शुरुआती दिनों में वे फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे थे, चुनाव की बड़ी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर थी। हालांकि, बेटे के कथित लेनदेन के वीडियो आने के बाद साइलेंट हो गए हैं।

वीडी शर्मा 
 इसके साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम की भी चर्चा होती है। इन संभावनाओं को बल तब मिला, जब चुनाव प्रचार के दौरान के पीएम मोदी का प्यार इन पर खूब उमड़ा था। चुनावी रैली के दौरान मंच से पीएम इनकी पीठ थपथपाते नजर आए थे। साथ ही इंदौर की रैली में पीएम मोदी के साथ रोड शो में वीडी शर्मा अकेले थे। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद दूसरी बार मौका मिला। 

कैलाश विजयवर्गीय 
साथ ही भाजपा के बड़े और धाकड़ नेता कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा है। चुनाव प्रचार के दोरान कैलाश यह संकेत देते रहे हैं कि हम विधायक बनने नहीं आए हैं।  विजयवर्गीय ने महासचिव रहते हुए पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूती दी है। इसके बाद उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी। साथ ही आलाकमान से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। 


बता दें, इन नामों की मध्य प्रदेश में सीएम पद के दावेदारों के रूप में सिर्फ चर्चा है। रिजल्ट के बाद पार्टी तय करेगी कि पांचवी बार भी शिवराज सिंह चौहान का मौका देना है या फिर किसी और को। इन पांच नामों के अलावा भी डॉर्क हॉर्स हो सकते हैं। जिन्हें भाजपा मुख्यमंत्री बना सकती है। अन्य राज्यों का रिकॉर्ड देखें तो भाजपा अपने फैसलों से चौंकाती रहती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें