फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा शुक्रवार को विंध्य दौरे पर, शाह चार को आएंगे शिवपुरी

Thu, 02 Nov 2023 08:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को विंध्य के दौरे पर रहेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार नवंबर को शिवपुरी में जनसंपर्क करेंगे। 
 
विज्ञापन
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपने तूफानी दौरे शुरू कर दिए है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री समेत पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में दौरे कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह रीवा पहुंचेंगे। यहां त्यौंथर विधानसभा के ग्राम चुनरी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सिरमौर विधानसभा के जावा और सिरमौर में रोड शो करेंगे। यहां रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद गोंध मोड, और सेमरिया में रोड शो करेंगे। इसके बाद बनकुंईया और देखहा तिराहा और रीवा शहर में रोड शो करेंगे। रात 9.30 बजे नड्डा संगठनात्मक बैठक भी लेंगे। 
विज्ञापन


शाह करेरा में रथयात्रा निकालेंगे 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार नवंबर को प्रदेश के दौरे पर आएंगे। शाह शिवपुरी के करेरा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रथ सभा और रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें