फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: संक्रमित मरीजों के मामले में इंदौर से आगे निकला भोपाल, सांसद दिग्विजय सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में सोमवार को 9451 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। भोपाल में इंदौर से ज्यादा मरीज मिले हैं। राजधानी में कल 2024 नए संक्रमित पाए गए एक मरीज की मौत हो गई। वहीं इंदौर में 1963 मरीज मिले 3 की मौत हो गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बेकाबू कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा हैं। सोमवार को प्रदेशभर में 9451 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। राजधानी भोपाल में कल सबसे ज्यादा 2024 संक्रमित मिले हैं। जहां अब तक इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे थे वहीं अब संक्रमण के मामले में भोपाल ने इंदौर को पीछे कर दिया है। इंदौर में कल 1963 नए प्रकरण सामने आए। जबलपुर में 840 और ग्वालियर में 411 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को प्रदेश में 72382 जांच रिपोर्ट में 9451 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। 8667 मरीज रिकवर हुए। संक्रमण दर 13.07 फीसदी दर्ज की गई वहीं रिकवरी दर 90.06 फीसदी है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह भी संक्रमण की चपेट में
राज्य सभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। वहीं सोमवार को शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुए सांसद दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

15 प्रतिशत मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर
प्रदेश के अस्पतालों में 1193 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से महज 15 प्रतिशत मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इंदौर में भोपाल से कम मरीज भर्ती हैं लेकिन गंभीर ज्यादा हैं। संक्रमित 1193 मरीजों में से 179 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में 284 और भोपाल में 295 मरीज भर्ती हैं। भोपाल के अस्पतालों में भर्ती सिर्फ 53 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, जबकि इंदौर में 87 मरीज ऑक्सीजन पर है. 

9 लाख लोग हो चुके हैं संक्रमित
प्रदेश में अब तक 914195 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 832742 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10583 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना से 7 की मौत
प्रदेश में कल कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों में 3 मरीज इंदौर के, 1 भोपाल का, 1 दमोह का,1 जबलपुर का और 1 ग्वालियर का मरीज शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें