गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए पीईबी द्वारा 8 जनवरी, 2022 से शुरू होकर 17 फरवरी, 2022 तक परीक्षा आयोजित होगी। 12.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। पहले गृह विभाग द्वारा 4000 पदों में से 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 हजार कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, OBC, SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।
एक महीने से ज्यादा चलेगी परीक्षा
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए करीब 12 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी से हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते परीक्षा करीब एक माह से ज्यादा चलेगी। परीक्षा के लिए राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में सेंटर बनाए गए हैं। आरक्षण भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड peb.mponline.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।