फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 81 नए पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 750, अस्पताल में 93 मरीज भर्ती 

Fri, 11 Mar 2022 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। गुरुवार को 48 हजार जांच में 81 कोरोना पॉजिटिव मिले है। एक्टिव मरीजों की संख्या 750 है। 

विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। गुरुवार को 48 हजार जांच में 81 कोरोना पॉजिटिव मिले है। एक्टिव मरीजों की संख्या 750 है। 

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 93 मरीज भर्ती है। इनमें से 12 ऑक्सीजन पर है। सबसे ज्यादा 33 मरीज भोपाल में है, जिनमें से 6 ऑक्सीजन पर है। वहीं, इंदौर में भर्ती 3 में से 1 मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। प्रदेश में अब तक10 लाख 40 हजार 563 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 80 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 179 मरीज ठीक हुए है। 

 

विज्ञापन

26 जिलों में कोई केस नहीं 
प्रदेश के 26 जिलों में गुरुवार को कोई नया केस नहीं मिला है। इनमें अनूपपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, डिंडौरी, गुना, हरदा, कटनी, खंडवा, खरगोन, मुरैना,नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया जिले शामिल है। 

इंदौर में सबसे ज्यादा केस 
प्रदेश में तीन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर जिले में 14 आए है। इसके अलावा भोपाल और जबलपुर में 10-10 कोरोना संक्रमित मिले है। बाकी जिलों में 10 से कम केस आए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें