फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: 21 नए केस मिले, भोपाल-इंदौर में 8-8 नए केस, एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 176

Fri, 17 Dec 2021 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस की रफ्तार बढ़ रही है। गुरुवार को 24 घंटे में 21 नए केस मिले हैं। यह पिछले 15 दिनों में एक दिन में मिले सबसे अधिक केस हैं। भोपाल के एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना फिर रफ्तार बढ़ रहा है। कोरोना वैक्सीन के महाभियान के अगले ही दिन 21 नए केस मिले हैं। इसमें इंदौर और भोपाल में सबसे अधिक 8-8 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद उज्जैन में 2 और कुछ अन्य जिलों में 1-1 नए केस मिले हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 62 हजार 900 नमूने जुटाए गए। उनमें 21 केस पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 0.03% है, जबकि रिकवरी रेट 98.65% बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के 3 लोग पॉजिटिव निकले हैं। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आए लोगों के सैंपल की जांच की जा रही है। जो इन्फेक्ट हुए हैं, उनमें तीन पुरुष हैं, जिनकी उम्र  90 वर्ष, 46 वर्ष और 22 वर्ष है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। साकेत नगर में रहने वाला 28 वर्ष का एक युवक, खजुरी कलां की 60 वर्षीय महिला समेत दो अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। राहत की बात यह है कि भोपाल में मिले ज्यादातर केसेस में लक्षण नहीं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें