फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में पहुंचे शिवपुरी के टमाटर ने दी दिल्लीवासियों को राहत, 50 रुपए किलो में बिके

Fri, 17 Dec 2021 12:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में इस साल टमाटर का ठीकठाक उत्पादन हुआ है। शिवपुरी से टमाटरों की यह खेप एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में भी पहुंच रही है। 120 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर घटकर 50-60 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी के टमाटर से दिल्लीवासियों को राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में इस साल टमाटर का ठीकठाक उत्पादन हुआ है। मंडियों में टमाटर की आवक बढ़ी है। शिवपुरी से टमाटरों की यह खेप एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में भी पहुंच रही है। 120 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर घटकर 50-60 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
शिवपुरी के इन टमाटरों ने दिल्ली व इसके आसपास के लोगों को राहत दी है। इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि कुछ दिनों पहले तक यही टमाटर 120 रुपए से ऊपर पहुंच गया था।
 
शिवपुरी में टमाटर की क्रेट 500 से 600 रुपए
शिवपुरी में इस साल टमाटर का अच्छा उत्पादन होने से इसकी 25 किलो की क्रेट इस समय 500 से 600 रुपए चल रही है। इन्हीं क्रेटों में भरकर टमाटर स्थानीय व्यापारियों के माध्यम से दिल्ली तक पहुंचता है। दिल्ली के अलावा यह टमाटर नेपाल, लखनऊ, भोपाल, ग्वालियर व अन्य बड़े शहरों को भी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
इस साल अधिक बारिश ने बिगाड़ा खेल
शिवपुरी में इस साल अगस्त में जोरदार बारिश हुई। यही कारण रहा है कि इस साल पिछले सालों के मुकाबले शिवपुरी के किसानों को टमाटर की खेती में नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय प्रगतिशील किसान हर्षबर्धन मजेजी ने बताया कि इस साल अधिक बारिश से टमाटर की पौध खराब हुई। इसके अलावा दवाई आदि का छिड़काव अधिक करना पड़ा जिससे लागत बढ़ गई। लागत बढ़ने के अलावा टमाटर का उत्पादन 30 प्रतिशत कम भी रहा। उन्होंने बताया कि यदि उत्पादन और अच्छा हो जाता तो इस बार अधिक मुनाफा किसानों को होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें