फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेशभर में शनिवार को मिले 11253 नए संक्रमित, 8 संक्रमितों की मौत 

Sun, 23 Jan 2022 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को 11253 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। भोपाल और इंदौर में 2-2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। जबलपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है कल 870 नए केस मिले एक संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना से 8 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शनिवार को 894159 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 11253 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 8 लोगों की कोरोना से मौत की हो गई। प्रदेश में संक्रमण दर 13.5 फीसदी दर्ज की गई। इंदौर में शनिवार को 3372 संक्रमित पाए गए। राजधानी भोपाल में 1910, जबलपुर में 870 और ग्वालियर में 488 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 67136 हो गई है। कल 5497 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी दर 91.31 फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


शनिवार को कोरोना से 8 की मौत
प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमित 8 मरीजों की मौत हो गई। भोपाल में 2, इंदौर में 2, ग्वालियर में 1, जबलपुर में 1, खरगौन में 1 और उज्जैन में 1 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेशभर में अब तक 10570 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 

कहां कितने संक्रमित
शनिवार को प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। आगर मालवा में 21, अलीराजपुर में 49, अनूपपुर  में 27, अशोकनगर में 41, बालाघाट में 49, बड़वानी में 87, बैतूल 143, भिंड में 30, बुरहानपुर में 11, छतरपुर में 53, छिंदवाड़ा में 85, दमोह में 90, दतिया में 158, देवास में 136, धार में 165, डिंडौरी में 19, गुना में 73, हरदा में 133, होशंगाबाद में 130, झाबुआ में 152, कटनी में 62, खंडवा में 179, खरगौन में 250, मंडला में 15, मंदसौर में 18, मुरैना में 117, नरसिंहपुर में 42, नीमच में 83, निवाड़ी में 64, पन्ना में 58, रायसेन में 171, राजगढ़ में 19, रतलाम में 137, रीवा में 168, सागर में 131, सतना में 65, सीहोर में 115, सिवनी में 138, शहडोल में 209, शाजापुर में 44, श्योपुर में 46, शिवपुरी में 138, सीधी में 43, सिंगरौली में 58, टीकमगढ़ में 27, उज्जैन में 196, उमरिया में 62 और विदिशा में 306 नए प्रकरण दर्ज किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें