फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमः कांग्रेसियों पर केस करेंगे शिवराज

Mon, 23 Jun 2014 11:28 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे, जो उन पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जब हाईकोर्ट पूरी जांच की निगरानी कर रहा है, तब कम से कम न्यायालय की प्रक्रिया पर तो कांग्रेस को भरोसा करना ही चाहिए।


उनका कहना है कि यह शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने की राजनीति है।

कांग्रेस ने की गंदी राजनीति: उमा

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने गत दिनों प्रेस कांफ्रेंस करके मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोगों, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, आरएसएस नेता सुरेश सोनी आदि पर आरोप लगाए थे कि कॉल डिटेल्स से साफ नजर आता है कि व्यापम भर्ती घोटाले में इन नेताओं की भूमिका रही है। मिश्रा ने कॉल डिटेल्स और दस्तावेजों का पुलिंदा भी इस मौके पर जारी किया था। कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर जोरदार हमला बोला है।

इधर, उज्जैन में रविवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। केके मिश्रा ने आरोप लगाए थे कि गंगा सफाई अभियान चलाने वाली उमा भारती ने भी 15 भर्तियां अवैध रूप से कराई हैं।

जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निकट सहयोगी नरेंद्र बिरथरे ने रविवार को एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। उनका नाम शामिल करके मामले को हल्का करने की कोशिश की जा रही है। उमा ने आश्चर्य जताया है कि कांग्रेस ने गंदी राजनीति की है।
विज्ञापन

शिवराज के परिवार पर निशाना

उमा ने कहा कि चूंकि कांग्रेस के कुछ नेता भी व्यापम घोटाले में शामिल हैं, इसलिए यह मामला भ्रामक बनाया जा रहा है। उमा ने इस बयान में कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। उमा ने कहा कि एसटीएफ को तटस्थ होकर जांच करने देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मामा का नाम भी इस प्रकरण में लिया था। मुख्यमंत्री के परिवार पर भी निशाना साधा गया था। कॉल डिटेल्स जारी करते समय कांग्रेस ने यह बताने से इनकार कर दिया था कि उन्हें ये दस्तावेज कहां से हासिल हुए हैं।

मिश्रा ने यह जरूर कहा था कि ये दस्तावेज एसटीएफ के पास भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें