फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: शादी समारोह में की जा रही आतिशबाजी से दो घरों में लगी आग, भैंस की मौत, सामान जला

Thu, 18 Apr 2024 11:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में दो घरों में आग लग गई। हादसे में एक भैंस की मौत हो गई और घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दो घरों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव के दो घरों में भीषण आग लग गई। आग की घटना में दोनों घरों में रखा पूरा सामान जलकर राख गया हो गया। वहीं, एक भैंस की भी मौत हो गई और गेहूं व सरसों भी जल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में हो रहे एक शादी समारोह में आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से घरों में आग लग गई। सूचना पर काफी देर तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने दो से तीन घंटे में आग पर पाया काबू पाया। घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें