फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: आकाशीय बिजली गिरने से 13 भैंसों की मौत, तलैया में बैठी थी सभी भैंसें

Wed, 10 Jul 2024 01:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 13 भैंसों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी भैंसें तलैया में बैठी हुई थी।
 
विज्ञापन
भैंसों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में ग्राम पंचायत टेंटरा के गजाधर का पूरा गांव के खेरी वाले हनुमान जी मंदिर के ऊपर बनी तलैया में आकाशीय बिजली गिरने से 13 भैंसों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण डर गए। जब तक दौड़कर तलैया पर पहुंचे, तब तक भैंसें मर चुकी थी। घटना मंगलवार की है।

विज्ञापन


बता दें कि मुरैना जिले के टेटरा के गजाधर का पुरा गांव के खेरी वाली हनुमान जी मंदिर के ऊपर एक तलैया बनी है। गांव की भैंसें उस तलैया में जाती थी। घटना वाले दिन भैंसें तलैया के अंदर मौजूद थी। तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान गरज के साथ आकाश में बिजली कड़की और भैंसों के ऊपर गिर गई।

इस घटना से तलैया में मौजूद सभी 13 भैंसें वहीं तड़पकर मर गई। जैसे ही तेज आवाज में बिजली कड़की गांव के लोग घबरा गए। घटना के बाद वे तुरंत तलैया पर पहुंचे और मरी हुई भैंसों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें