फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: मुरैना में मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन: 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त

Thu, 13 Aug 2026 08:46 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अम्बाह और जौरा में कार्रवाई कर 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया। खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
मुरैना में नकली मावा पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अम्बाह और जौरा क्षेत्र में जांच के दौरान टीम ने करीब 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया। सभी जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

अम्बाह तहसील के ग्राम चक्रपाण का पुरा दांडोली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने केशव बघेल की डेयरी का निरीक्षण किया। यहां मावा और घी का निर्माण किया जा रहा था। गुणवत्ता और स्वरूप को लेकर संदेह होने पर टीम ने 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया। दोनों की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार 500 रुपये बताई गई है।

वहीं, जौरा तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह निम और महेंद्र सिंह सिरोहिया ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम ने दिव्यांश ट्रेडिंग कंपनी से 103 किलो पनीर जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 36 हजार 50 रुपये है। इसी तरह जय बजरंग डेयरी से 79 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 25 हजार 280 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा

खाद्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान जब्त पनीर को फिलहाल ‘एनालॉग पनीर’ घोषित नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की वास्तविक संरचना और गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

यदि जांच में खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं या पनीर और मावा में किसी अन्य वसा अथवा वनस्पति वसा आधारित उत्पाद का इस्तेमाल पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच और नमूना कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मिलावटी, अमानक या गलत नाम और दावे के साथ खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें