फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जिस क्षेत्र में हुआ था जेन जी का बड़ा आंदोलन, वहां युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 08:38 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला,हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरे। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकली इस यात्रा में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पिछले दिनों भंवरकुआं क्षेत्र में नीट परीक्षा में धांधली को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन किया था। वहां गुरुवार को हजारों विद्यार्थी एकत्र हुए और राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति का परिचय दिया। वंदे मातरम् गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

विज्ञापन

 

गुरुवार दोपहर तीन बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर के गेट पर विद्यार्थी एकत्र हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था। कुछ छात्रों के हाथों में देशभक्ति के नारों की तख्तियां थीं।
 

इस यात्रा में आसपास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए और देशभक्ति के नारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा खंडवा रोड से राजीव गांधी चौराहा पहुंची और फिर भंवरकुआं चौराहे पर आई और समाप्त हुई। यह यात्रा हर घर तिरंगा यात्रा के तहत निकाली गई।इस यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए और पूरे समय तिरंगा झंडा थामे चले।

विज्ञापन

 

भारत में वंदे मातरम् नहीं गाने वालों की फौज बढ़ रही है

मंत्री विजयवर्गीय श्रमिक क्षेत्र से निकली एक तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए और उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि आजादी पाने के लिए वंदे मातरम् का गीत खून से रंगा है, लेकिन भारत में वंदे मातरम् नहीं गाने वालों की फौज खड़ी हो गई है। लेकिन उन लोगों को हमारा साफ कहना है कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें