फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: भूतेड़ा टोल नाके पर नकाबपोश बदमाशों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को तोड़ा, लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 03 May 2023 09:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने भूतेड़ा टोल नाका पर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने यहां एंबुलेंस समेत 10 से ज्यादा वाहन तोड़ दिए।
विज्ञापन
टोल नाके पर तोड़फोड़ करते नकाबपोश बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के भूतेड़ा टोल टैक्स पर सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की। 10 से ज्यादा बदमाशों ने यहां एंबुलेंस सहित ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना का कारण अब तक सामने नहीं आया हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात जब कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म हो गई थी, उसके बाद तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर 10 से ज्यादा बदमाश पहुंचे, जिन्होंने आते ही लाठियों और डंडों से टोल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान यहां खड़ी एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की घटना के दौरान बदमाशों को देख टोल पर काम करने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई।

रतलाम के जावरा से नागदा-उज्जैन की ओर जाने वाला यह प्रमुख रोड है।  जिस पर हर दिन हजारों वाहन आते जाते हैं। टोल पर हुए हमले की शिकायत टोल कर्मचारियों ने औद्योगिक थाना जावरा पुलिस चौकी पर की है, जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें