फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: लैडिंग के लिए व्हील्स खुले फिर आसमान में उड़ने लगी फ्लाइट, 20 मिनट चक्कर लगाने के बाद नीचे उतरी

Wed, 03 May 2023 08:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

इंडिको की फ्लाइट नम्बर 6 ई 6788 को जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट में दोपहर तीन बजे लैडिंग करना था। एयरपोर्ट में लैडिंग के लिए फ्लाइट के व्हील्स भी खुल गये थे। लैडिंग करने की बजाये फ्लाइट को वापस ऊपर ले जाया गया। जिसके कारण यात्री भयभीत हो गया थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से आए विमान की जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट में लैडिंग के लिए व्हील्स खोले गए थे, लेकिन फ्लाइट लैडिंग करने के बजाए फिर से आसमान में उड़ गई। इसके चलते फ्लाइट में सवार यात्री भयभीत हो गए। लगभग 20 मिनट बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

फ्लाइट में सवार यात्री सत्यम मिश्रा ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6 ई 6788 को जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट में दोपहर तीन बजे लैडिंग करना थी। एयरपोर्ट में लैडिंग के लिए फ्लाइट के व्हील्स भी खुल गए थे, लेकिन पायलट फ्लाइट को लैंड कराने के बजाए वापस ऊपर ले गया। इस संबंध में यात्रियों ने फ्लाइट के स्टॉफ से पूछताछ की। स्टॉफ द्वारा यात्रियों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। आसमान में 20 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विजन क्लीयर नहीं होने से आई दिक्कत
डुमना एयरपोर्ट डायरेक्टर डी के सूरी ने बताया कि मौसम साफ नहीं होने के कारण विजन क्लीयर नहीं था। यात्रियों की सुरक्षा के मदद नजर फ्लाइट की लैडिंग नहीं करवाई गई। यात्रियों की सुरक्षा ही हमारा सर्वप्रथम दायित्व है। मौसम साफ होते ही फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें