फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट ने रोक रखी है 60 युवाओं की शादी

Wed, 30 Mar 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Ndtv
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित तेइयामार गांव में पानी का संकट इतना ज्यादा गहरा गया है जिसकी वजह से हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि महिलाएं इस गांव के पुरुषों से शादी नहीं करना चाह रही हैं। इस गांव के युवकों को अपने लिए दुल्हन ढूंढ़ने में मुश्किल हो रही है। कोई भी अपनी बेटी की शादी ऐसी जगह नहीं करना चाह रहा है जहां पानी न हो।
विज्ञापन


तेइयामार के 32 वर्षीय मोहन यादव बताते हैं कि उनके घर वाले बीते पांच साल से उनके लिए दुल्हन तलाश रहे हैं। मोहन ने  बताया कि लोग यह कह कर बेटी की शादी नहीं करना चाहते कि उनके गांव में पानी की दिक्कत है और शादी के बाद उनकी बेटी को पानी के लिए कई किलोमीटर जाना पड़ेगा। गांव वालों के अनुसार मोहन सरीखे ही 60 युवक ऐसे हैं जिन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहन ने कहा 'मैं शादी करना चाहता हूं।'

एनडीटीवी को मोहन ने बताया कि वे चाहते हैं पानी के इस संकट का हल संभव है यदि सरकार वहां बांध बना दे। बता दें कि छतरपुर मध्य प्रदेश के बुंदेलखण्ड में  आता है।  इस गांव के अधिकतर कुएं और 400 फीट तक गहरे बोरवेल सुख चुके हैं और लोगों को एक किलोमीटर चल कर पनाी लाना पड़ता है।  वहीं क्षेत्र की तहसीलदार बिनीता जैन का कहना है कि स्टाप डैम बनाने के लिए जगह की पहचान कर ली गई है। जब कलेक्टर की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगा फिर डैम तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहगा कि अगामी डेढ़ साल में तेइयामार की इस समस्या का को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें