फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: वैन के साथ हुई ट्रक की भिड़ंत, पांच मजदूरों की मौत, सात घायल

Sat, 26 Sep 2020 11:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास शनिवार तड़के एक वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए हैं। सभी मजदूर वैन से यात्रा कर रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना नरवर थाना क्षेत्र में लगभग 3.30 बजे हुई।

विज्ञापन


उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश द्विवेदी ने कहा, 'पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और सात अन्य दुर्घटना में घायल हो गए हैं।' घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, 'मजदूर कटनी जिले के निवासी थे। वे नीमच जा रहे थे जब हादसा हो गया।' एसीपी ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें