फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: अवैध संबंध की शंका में अधेड़ व्यक्ति को नग्न कर पीटा, पुलिस बता रही चुनावी रंजिश

Tue, 01 Oct 2024 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

अवैध संबंध की शंका में एक अधेड़ व्यक्ति को नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन
नग्न कर पीटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में एक अधेड़ व्यक्ति को अवैध संबंध की शंका में नंगा कर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने उक्त वीडियो 28 सितंबर का होना बताया है। पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश बता रही है। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय हंसराज पटेल पाटीदार की नंगा करके पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है, जिसमें हंसराज पटेल पाटीदार के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने हंसराज की शिकायत पर मारपीट करने वाले मयंक, सौरभ और पवन पाटीदार के खिलाफ साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घटना के पीछे अवैध संबंध के शक को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में इसे चुनावी रंजिश का मामला बताया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करते हुए हंसराज पटेल पाटीदार और जितेंद्र पाटीदार के खिलाफ भी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115 (2), 351 और 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें