फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: बाइक सवार दो आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम एमडीएमए व 200 ग्राम अफीम जब्त

Mon, 30 Sep 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

पीपलियामंडी थाना पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों के कब्जे से 400 ग्राम एमडीएमए पावडर और 200 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मंदसौर में नशे की तस्करी करते दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले की पीपलियामंडी थाना पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों के कब्जे से 400 ग्राम एमडीएमए पावडर और 200 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने बताया कि रात्रि में वाहन चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 14 ZE 5654 पर आते दिखे। जिनको चेक करने पर आऱोपी इरफान पिता अब्दुल गफुर (38) निवासी डग थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान के पास से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा आरोपी प्रकाश पिता मदनलाल प्रजापत (36) निवासी तरनोद थाना सुवासरा जिला मंदसौर के पास से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए पाया गया, जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/18,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपियों ने मुन्ना लाला निवासी चाचुरनी जिला झालावाड़ राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व अफीम लाना बताया। इसके आधार पर प्रकरण में मुन्ना लाला निवासी चाचुरनी जिला झालावाड़ राजस्थान को भी आरोपी बनाया गया।  जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपीगण से अपराध के संबंध मे विस्तृत पुछताछ की जाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें