फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: वर्दी की आड़ में नशे का धंधा, 30 किलो डोडाचूरा के साथ नीमच का आरक्षक गिरफ्तार; SP ने किया निलंबित

Sat, 26 Jul 2025 09:35 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मंदसौर पुलिस ने नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह और उसके साथी को 30 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमच एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा चौकी ने नीमच पुलिस में पदस्थ आरक्षक राजेंद्रसिंह को 30 किलो डोडाचूरा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरक्षक वर्दी पहनकर ही तस्करी कर रहा था, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, कार से मिला डोडाचूरा
बूढ़ा चौकी प्रभारी शुभम व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर मंजाखेड़ी-बूढ़ा मार्ग के बीच नाकाबंदी की गई और एक संदिग्ध कार को रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 30 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। कार में बैठे आरक्षक राजेंद्रसिंह और उसका साथी भगतसिंह, निवासी चौथखेड़ी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल के BJP पार्षद ने अवैध गुमटियों का उठाया मुद्दा, मिली जान से मारने की धमकी, थाने में की शिकायत
विज्ञापन

 
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन शामिल है।
 
नीमच एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित
जैसे ही यह मामला सामने आया, नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक राजेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा और विश्वसनीयता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह वर्दीधारी ही क्यों न हो।
 
गांव का ही रहने वाला निकला आरोपी आरक्षक
गिरफ्तार आरक्षक राजेंद्रसिंह मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भांगी पिपलिया का निवासी है और वर्तमान में नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ था। पुलिस को संदेह है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और इस बार सूचना मिलने पर पहली बार रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Narsinghpur News: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक का सिर धड़ से अलग; दो घायल
 
जांच के घेरे में आरक्षक के पुराने रिकॉर्ड और नेटवर्क
अब पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि क्या राजेंद्रसिंह किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़ा हुआ था और क्या विभाग में और भी कोई कर्मचारी इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। उसके पुराने कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और परिचितों की जानकारी खंगाली जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें